#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया (धनबाद):9102277708:-
विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में प्रेस वार्ता कर अपनी उम्मीदवारी और नगर विकास को लेकर विस्तृत दृष्टिकोण रखा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से धनबाद की जनता की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हर संकट में लोगों के साथ खड़े रहे हैं।
अमित अग्रवाल ने धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों में विकास की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि कोयले की राजधानी होने के बावजूद यहां की जनता प्रदूषण, विस्थापन, शुद्ध पेयजल, जर्जर सड़कों, कचरा प्रबंधन और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।
उन्होंने दावा किया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे 24 घंटे जनता की सेवा में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर धनबाद का निर्माण करना है। प्राथमिकताओं में मजबूत सड़क-नाली व्यवस्था, हर घर शुद्ध पेयजल, शहर भर में CCTV नेटवर्क, व्यापारियों की सुरक्षा, युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के अवसर तथा धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण शामिल है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राहुल छावड़ा, शिवचरण शर्मा, महेश शर्मा, मंटू सिंह, सुमन अग्रवाल, हरीश, गोलू मालाकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#JharkhandNews

