निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को मिल रहा भारी जन समर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबादः– धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में महापौर पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को समाज के हर वर्ग से मिल रहा व्यापक जनसमर्थन चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। चुनाव की घोषणा के बाद नगर निगम क्षेत्र में जिस तरह का उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है, उससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि मतदाता बदलाव और मजबूत नेतृत्व की ओर देख रहे हैं।

करीब नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बावजूद संजीव सिंह की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर वर्ग और व्यापारी समुदाय सहित हर तबका उनसे जुड़ता दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलकर समर्थन जता रहे हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रख रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संजीव सिंह एक जमीन से जुड़े जननेता हैं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि लोग उन्हें एक बार फिर नगर निगम की कमान सौंपने के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

महापौर प्रत्याशी संजीव सिंह इन दिनों धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वहीं, सुबह से लेकर देर शाम तक उनके आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का तांता लगा रहता है, जो चुनावी माहौल की गंभीरता और जनउत्साह को दर्शाता है।चुनावी एजेंडे को लेकर संजीव सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, नाली, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से शहरवासी लंबे समय से परेशान हैं। इन समस्याओं का स्थायी, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें महापौर के रूप में चुना, तो नगर निगम को एक जनता-केंद्रित और जवाबदेह संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्षों से अधूरी पड़ी योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह लगातार आम लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनका स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यही जनसमर्थन बना रहा, तो आगामी नगर निगम चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNews#Jharia#Katras#Sindri

#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#jharkhandnewslive

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *