#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया9102277708:- धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 43 की पार्षद प्रत्याशी अल्पना दे ने झरिया मिश्रा पाड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने अल्पना दे का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर सहयोग व समर्थन देने का भरोसा जताया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई, जलापूर्ति और मूलभूत सुविधाओं के लिए एक ईमानदार और कर्मठ प्रतिनिधि की जरूरत है।
अल्पना दे ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो वार्ड 43 के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। जनसंपर्क अभियान में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी।
@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#jharkhandnewslive

