#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- नगर निकाय निर्वाचन 2026 के अंतर्गत धनबाद नगर निगम के तथा चिरकुंडा नगर परिषद में होने वाले चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया।
श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में 04 फरवरी से जारी प्रशिक्षण में 1463 पीठासीन पदाधिकारी, 1417 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 1392 द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा 2644 तृतीय मतदान पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण में मुख्यतः मतदान प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी, मतदान दिवस के पूर्व दिन की जानकारी तथा मतदान संपन्न होने के पश्चात प्रपत्रों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से इन बातों पर जोर दिया गया कि नगर निकाय चुनाव में मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाना है।
साथ ही मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त होने वाले चार मतदान पदाधिकारी तथा पीठासीन पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्व, मतपेटिका को सील करने, दोनों पदों के लिए मतपत्रों का अलग-अलग रंग, मतपत्रों को मोड़ने के तरीके इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रॉबिन टोप्पो ने मतदान पदाधिकारियों से प्रश्न पूछे और व्यवस्था की जानकारी ली।
वहीं मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि प्रथम चरण के प्रशिक्षण के पश्चात मतदान पदाधिकारी प्रशिक्षण से संतुष्ट दिखे। मूलतः हैंडस ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया गया।
प्रशिक्षण को अच्छे से संचालन करने में श्री संजय कुमार, श्री राज कुमार वर्मा, श्री कुमार वंदन, श्री उमेश लाल, श्री उज्ज्वल तिवारी, श्री ब्रज किशोर चौबे, श्री बृजभूषण पाण्डेय, श्री रूपेश बर्मन, श्री अंकित वासन, श्री सरोज कौशिक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#PRD#Dhanbad#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNewz
#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#JharkhandNews

