वार्ड 36 में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, पूर्व पार्षद कृष्ण अग्रवाल ने विभिन्न इलाकों में मांगा समर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(धनबाद):- नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 36 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व पार्षद कृष्ण अग्रवाल ने नई दुनिया, स्टेशन रोड, चीन कोठी और बालू गद्दा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में वार्ड के विकास, सड़क, पानी, सफाई और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी थी और आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड 36 की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क अभियान में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad #IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *