73 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी की अपील

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- बकरी हाट, दुर्गा मंदिर के पीछे निवासी 73 वर्षीय सुनील दिनांक 09/02/2026 की रात करीब 8 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, परंतु अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति थोड़ी अस्वस्थ है। घर से निकलते समय उन्होंने नीले रंग का शर्ट और नाइट पैंट पहन रखा था तथा चप्पल भी नहीं पहनी थी। उनकी लंबाई लगभग 6 फीट है।

परिजनों ने प्रशासन से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र खोजबीन करने की अपील की है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *