टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में मनाई गई स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर:- 12 फरवरी 2026: टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, प्रश्नोत्तरी, भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वामी दयानंद के समाज सुधार कार्यों और उनके नारे “वेदों की ओर लौटो” पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संस्कृत शिक्षक धर्मराज जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *