#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- झरिया मेन रोड स्थित पसरिचा मार्केट के समीप मेयर प्रत्याशी माननीय संजीव सिंह के चुनावी कार्यालय के भव्य उद्घाटन के अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, शुभचिंतक, युवा, महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन के दौरान जनता ने संजीव सिंह को भरपूर स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद दिया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा जोरदार नारों और जयघोष के साथ भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। “मेयर कैसा हो, संजीव सिंह जैसा हो” और “संजीव सिंह जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि यह कार्यालय केवल चुनावी गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का द्वार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि झरिया और धनबाद की जनता का अपार प्रेम और आशीर्वाद उन्हें सेवा का अवसर अवश्य प्रदान करेगा।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि क्षेत्र में संजीव सिंह के प्रति जनसमर्थन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता बदलाव के लिए उत्साहित है।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

