#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद ):- धनबाद नगर निगम के वार्ड 36 में पार्षद प्रत्याशी सुमन देवी ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और वार्ड के विकास के लिए अपना संकल्प दोहराया।
सुमन देवी ने कहा कि वार्ड 36 में सड़क, नाली, पानी, सफाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि “आपका साथ मिलेगा तो वार्ड 36 को आदर्श वार्ड बनाने का कार्य पूरी मजबूती से किया जाएगा।”
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन सुमन देवी ने दिया। अभियान में समर्थकों का उत्साह देखने लायक था और कई जगहों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

