#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- वार्ड 36 में चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व पार्षद कृष्ण अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए झरिया के सोना पट्टी, जूता पट्टी, कपड़ा पट्टी और सिंदुरिया पट्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव उनके समक्ष रखे। कृष्ण अग्रवाल ने सभी मुद्दों के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वार्ड 36 के विकास के लिए वे पहले भी सक्रिय रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इलाके में अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और लोगों ने विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई। वार्ड 36 में लगातार बढ़ रही चुनावी हलचल से मुकाबला रोचक होता जा रहा है।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad #IncredibleJharkhand

