धनबाद में जन आशीर्वाद की लहर: बाबूडीह से गोधर मोड़ तक संजीव सिंह को मिला अपार समर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद 14 फरवरी 2026:

नगर निगम चुनाव के तहत चल रहे सघन जनसंपर्क अभियान में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।

#बाबूडीह, पंडरपाला दास बस्ती, मटकुरिया, विकास नगर तथा #गोधर_मोड़ में उनके दौरे के दौरान हजारों की संख्या में लोग उमड़े और पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला।

#बाबूडीह में घर-घर जाकर लोगों से आत्मीय मुलाकात करते हुए संजीव सिंह ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया।

#पंडरपाला दास बस्ती में भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया और नगर के समग्र विकास के लिए उनके पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।

#मटकुरिया और विकास नगर में जनआशीर्वाद की लहर स्पष्ट रूप से देखने को मिली। हजारों की भीड़ ने पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका स्वागत किया। संजीव सिंह ने कहा कि यह चुनाव धनबाद के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी, तेज़ विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जवाबदेह प्रशासन का संकल्प दोहराया।

#गोधर_मोड़ में भी स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया और अपार स्नेह व समर्थन प्रदान किया। संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की देवतुल्य जनता के प्रेम, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उनकी पहली प्राथमिकता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal #DhanbadVibes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *