#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- झरिया: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 43 में पार्षद प्रत्याशी अल्पना दे का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। उन्होंने हेटलीबांध, फूलारीबाग और इंद्रचौक क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। अल्पना दे ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मत एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड 43 के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी। अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर उन्हें जनसमर्थन प्राप्त हुआ।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad #IncredibleJharkhand

