झरिया में समाजसेवी श्रीमती शबनम प्रबिण सम्मानित

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर(#धनबाद):- झरिया में झारखण्ड मानव कल्याण सोसाईटी के नेतृत्व में बरारी निवासी समाजसेवी श्रीमती शबनम प्रबिण को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सोसाईटी के अध्यक्ष रामा शीष चौहान ने पदाधिकारियों के साथ उन्हें फूल, प्रशस्ति पत्र एवं वस्त्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि वंचित समाज की महिलाओं के उत्थान हेतु कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। साथ ही गरीब लड़कियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग केंद्र और खेल क्लब की स्थापना कर शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *