विकास के संकल्प के साथ मैदान में मेघा देवी व पिंकू चंद्रवंशी, वार्ड 45 में समर्थन की लहर तेज

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र वार्ड 45 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। विकास के संकल्प के साथ मेघा देवी और पिंकू चंद्रवंशी मैदान में उतर चुके हैं और क्षेत्र में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान 10 नंबर दौड़ा, चौथाई कुली बावड़ी पट्टी, आमला पड़ा और मारवाड़ी विद्यालय के निकट क्षेत्रों में लोगों से आत्मीय मुलाकात की गई।

इस अवसर पर पिंकू चंद्रवंशी भी उनके साथ मौजूद रहे और स्थानीय लोगों से विकास कार्यों को गति देने के लिए समर्थन की अपील की। मेघा देवी ने कहा कि वार्ड 45 के सर्वांगीण विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

वार्ड 45 में लगातार बढ़ते जनसमर्थन से चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad #IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *