महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, विधि- विधान से संपन्न हुआ शिव- पार्वती विवाह

#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार, #रानीगंज (#इमामगंज):

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुढ़वा शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात पूरे धूमधाम के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

बारात में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी विवाह संस्कार पूरे किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर आस्था कश्यप ने भगवान शिव का स्वरूप धारण कर शिव की भूमिका निभाई, जिसे देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। उनका अभिनय और प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा।

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।महाशिवरात्रि पर आयोजित यह भव्य आयोजन आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt #Jharkhand #ExploreDhanbad #IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *