मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का ऐतिहासिक स्वागत, हजारों की भीड़ ने दिया भरपूर समर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को सिंदरी कांड्रा, वार्ड संख्या 53 में जनसंपर्क अभियान के दौरान देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व समर्थन और भव्य स्वागत प्राप्त हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत कर अपना आशीर्वाद और विश्वास व्यक्त किया।

कांड्रा मंडल बस्ती सहित कांड्रा के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनता ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। एफसीआई गेट के समीप भी बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सिंदरी में जेसीबी द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और जोश से भर दिया। इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने सिंदरी डोमगढ़ शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर आशीर्वाद लिया। साथ ही सिंदरी स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इसके अलावा श्री ओम शाई मंदिर, सिंदरी में भी दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

सिंदरी में मिले ऐतिहासिक, भव्य और अभूतपूर्व स्वागत के लिए संजीव सिंह ने समस्त सिंदरी वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा और वे विकास के संकल्प को हर हाल में पूरा करेंगे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *