उत्तरी इलाके में युवाओं ने बढ़ाया रवि बुंदेला का जनाधार, घर-घर पहुंचा संदेश

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- धनबाद: मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला के समर्थन में उत्तरी क्षेत्र में युवाओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और रवि बुंदेला के पक्ष में समर्थन मांगा।

युवाओं ने कहा कि शहर के समग्र विकास, साफ-सफाई, बेहतर सड़क और पेयजल व्यवस्था के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रवि बुंदेला के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। युवाओं ने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *