#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(धनबाद):- वार्ड संख्या 36 में शनिवार को सुमन देवी ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे घर-घर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलीं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
सुमन देवी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड 36 की सभी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी पहली प्रतिबद्धता है और जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

