धनबाद में बधाइयों का सिलसिला जारी: युवा मेयर संज़ीव सिंह को शुभकामनाएँ

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नए मेयर संज़ीव सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर भाजपा झरिया विधायक एवं उनकी धर्मपत्नी रागिनी सिंह ने मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

मेयर संज़ीव सिंह ने कहा, “यह जीत धनबाद की जनता की जीत है। शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा।”

शहरवासियों को अब नए नेतृत्व से तेज और पारदर्शी विकास कार्यों की उम्मीद है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *