#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया:- झरिया थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झरिया सीओ मनोज कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों एवं समिति सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जिसे भाईचारा, प्रेम और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें।
बैठक में भगत सिंह, विष्णु त्रिपाठी, श्रीकांत अंबास्ट, शैलेंद्र सिंह, प्रो. संजय पाठक, श्याम सुंदर स्वर्णकार, मधु अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी, अरुण साव, राज माली एवं अधिवक्ता पार्थो प्रमाणिक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए जागरूक करेंगे।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनी रहे और लोग हर्षोल्लास के साथ होली का आनंद उठा सकें।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

