#कोल_सिटी_न्यूज़#जोड़ापोखर(काजलराय):- संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर रविवार को संस्थापक दिवस लाइटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन संजय रजोरिया, जनरल मैनेजर (कोल), एवं सुनीता रजोरिया द्वारा सर दोराबजी टाटा पार्क में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में बरुण कुमार बनर्जी, हेड (सेफ्टी); संजीव ठाकुर, हेड (सिजुआ कोलियरी); श्वेता मिश्रा, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन); अंशुल कुमार मिश्रा, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट टू जनरल मैनेजर (कोल); टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के प्रतिनिधि; अशोक कुमार राय, यूनियन प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मचारी एवं उनके जीवनसाथी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संजय रजोरिया ने जेएन टाटा के अतुलनीय योगदान, उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी औद्योगिक विकास की दिशा में प्रेरणा देते हैं।
पूरे पार्क को आकर्षक प्रकाश सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया है, जो दर्शकों के लिए अत्यंत मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। यह लाइटिंग प्रदर्शनी 1 मार्च से 3 मार्च 2026 तक तीन दिनों के लिए आम जनता के लिए खुली रहेगी।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

