झरिया के आशीष मोदी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- झरिया निवासी आशीष मोदी ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

आशीष मोदी के पिता बिनोद मोदी एवं माता रेनू देवी ने बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वहीं भाई गणेश अग्रवाल सहित समस्त मोदी परिवार ने आशीष को शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आशीष की इस सफलता से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *