*वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली*

*ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रम*

*खुशी से खिल उठे वृद्ध जनों के चेहरे*

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है। कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

साथ ही कहा बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्धी, कोषाध्यक्ष श्री ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री सुधीर बरनवाल, सह-सचिव श्री सुरेंद्र यादव, श्री विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्ध जन मौजूद थे।

#PRD#Dhanbad @coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *