#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार/#पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला एवं फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी से और बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर सैदपुर, राजेंद्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट व पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और न्यू पटना बाईपास तक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाकरगंज भूमिगत नाला-सह-सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे जल निकासी में सुधार होगा, जलजमाव की समस्या दूर होगी और आवागमन सुगम बनेगा।
#coalcitynewz @coalcitynewz #News#BreakingNews#TodayNews#LatestNews#LocalNews#IndiaNews#CityNews#PoliticalNews#CrimeNews#EducationNews#WeatherUpdate#DevelopmentNews#ElectionNews#PublicNews#TrendingNews

