#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया / #धनबाद:- होली पर्व को लेकर झरिया, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में रंग, अबीर और पिचकारी की बिक्री जोरों पर है। झरिया के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की खचाखच भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
हालांकि भीड़ अधिक होने के बावजूद दुकानदारों के चेहरों पर पूरी संतुष्टि नहीं दिखी। बाजार के कई दुकानदारों से बातचीत में पता चला कि इस वर्ष बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर रही है। एक दुकानदार ने बताया कि झरिया के कई ऐसे इलाके, जहां से बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार करने आते थे, अब इधर-उधर शिफ्ट हो गए हैं। इसी कारण ग्राहकों की संख्या तो दिख रही है, लेकिन अपेक्षित बिक्री नहीं हो पा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि महंगाई और ग्राहकों के स्थानांतरण का असर भी व्यापार पर पड़ा है। इसके बावजूद होली को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं है और बाजारों में रौनक बनी हुई है।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#Holi#HappyHoli#HoliFestival#FestivalOfColors#HoliCelebration#Holi2026#ColorfulHoli#HoliVibes#CelebrateHoli

