विशेष विद्यालय ‘पहला कदम स्कूल’ के बच्चों ने मेयर को दी बधाई

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद: शारीरिक, बौद्धिक एवं विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए समर्पित विशेष विद्यालय ‘पहला कदम स्कूल’ के प्रतिनिधिगण एवं बच्चों ने कोला-कुसुमा स्थित सिंह मेंशन पहुंचकर धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिनिधियों ने मेयर के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई। बच्चों ने अपने स्नेह और सम्मान के साथ मेयर का अभिनंदन किया, जिससे माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण हो गया।

मेयर ने इस आत्मीय मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का यह स्नेह उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों के विकास और सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

मेयर ने विद्यालय के प्रतिनिधियों और बच्चों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “इस स्नेह, सम्मान और बच्चों के प्रेम के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद।”

@coalcitynewz #coalcitynewz

#Dhanbad#Mayor#PehlaKadamSchool#SpecialChildren#Congratulations

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *