सिंह मेंशन में 8 साल बाद भव्य होली मिलन, मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह संग समर्थकों ने मनाई होली

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- कोयलांचल के चर्चित सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और झरिया की विधायक रागिनी सिंह की ओर से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

ढोल-नगाड़ों और फगुआ गीतों के बीच लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक होली खेली, वहीं मेयर संजीव सिंह ने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मनाया।

जेल से बाईज्जत रिहाई और मेयर चुनाव में जीत के बाद यह पहला होली मिलन समारोह रहा, जिससे समर्थकों में खास उत्साह दिखा। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों को प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ होली मनाने की शुभकामनाएं दीं।

@coalcitynewz #coalcitynewz

#Holi#HappyHoli#HoliFestival#FestivalOfColors#HoliCelebration#Holi2026#ColorfulHoli#HoliVibes#CelebrateHoli#HoliFun

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *