#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- सोमवार संध्या को प्रभात खबर के झरिया कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों, गणमान्य लोगों एवं शहरवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. ओपी अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नरेश प्रसाद, डॉ. मनोज सिंह तथा झरिया थाना के सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता प्रभात खबर झरिया कार्यालय के ब्यूरो चीफ उमेश सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्राचार्य एम. मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर उमेश सिंह ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखें और अपने परिवार व आसपास के लोगों के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।
होली की पूर्व संध्या पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विजय कश्यप, जनकदेव जनक, अशोक कुमार पांडेय, अंजन कुमार सिन्हा, लखन विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Holi#HappyHoli#HoliFestival#FestivalOfColors#HoliCelebration#Holi2026#ColorfulHoli#HoliVibes#CelebrateHoli#HoliFun

