वार्ड 45 में नालियों की सफाई शुरू, पार्षद मेघा देवी ने कराया कार्य प्रारंभ

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- वार्ड संख्या 45 की पार्षद मेघा देवी एवं पिंकू चंद्रवंशी के पहल पर झरिया किड्स गार्डन स्कूल के समीप नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जाम नालियों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पार्षद मेघा देवी ने बताया कि क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जलजमाव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। यह सफाई कार्य अजय वर्मा की देखरेख में प्रारंभ किया गया।

स्थानीय निवासियों ने सफाई कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Jharia#Dhanbad#Coalfield#Jharkhand#India

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *