राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय

#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार/#पटना: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। इस अचानक फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में हैरानी और कुछ जगहों पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

इसी बीच 1 अन्ने मार्ग स्थित आवास पर जेडीयू के विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों की बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद संजय झा ने जानकारी दी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जेडीयू में शामिल होंगे और उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी है।

बैठक में निशांत कुमार को पार्टी में लाने के प्रस्ताव का सभी नेताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपने राज्यसभा जाने के फैसले और आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर नेताओं को जानकारी देते हुए कहा कि वे आगे भी सब कुछ देखते रहेंगे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#Jharkhand#ExploreDhanbad

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *