अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं झरिया विधायक रागिनी सिंह

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- बलियापुर–सिंदरी रोड स्थित होटल हिल व्यू में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शिल्पी घोष द्वारा किया गया। समारोह में झरिया की विधायक रागिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान आयोजन समिति की ओर से विधायक रागिनी सिंह को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।”

वहीं उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समाजसेवी शिल्पी घोष सहित सभी आयोजनकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं। समारोह के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

#RaginiSingh#antrashtriymahilaDivas

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#Jharkhand#ExploreDhanbad

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *